फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Work on the new power line from Mannapurwa to Sandi Road beginsWork on the new power line from Mannapurwa to Sandi Road begins

Hardoi News: मन्नापुरवा से सांडी रोड तक नई बिजली लाइन का काम शुरू

Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Work on the new power line from Mannapurwa to Sandi Road beginsWork on the new power line from Mannapurwa to Sandi Road begins
फोटो-23- शुक्रवार के अंक में प्रका​शित खबर। 
हरदोई। आधे शहर के बिजली उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और बार-बार होने वाले लोकल फॉल्ट की समस्या से जल्द ही निजात मिलने वाली है। 132 केवी मन्नापुरवा बिजली घर से 33 केवी सांडी रोड उपकेंद्र तक नई बिजली लाइन बिछाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। इस नई लाइन के चालू होने से गुरगुज्जा और सांडी रोड उपकेंद्र की लाइनें पूरी तरह से अलग-अलग हो जाएंगी जिससे दोनों उपकेंद्रों से जुड़े करीब 19 हजार उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


शहर में दो दर्जन 33 केवी विद्युत उपकेंद्र संचालित हैं। इन उपकेंद्रों तक 220/132 केवी मन्नापुरवा से आपूर्ति की जाती है। लोड कम होने से दो- दो उपकेंद्रों की आपूर्ति एक लाइन से की जाती है। लोड बढ़ने पर आशानगर और चरौली विद्युत उपकेंद्र की लाइन को अलग-अलग कर दिया गया। इससे उस क्षेत्र में लंबी लाइन व ओवरलोड के कारण होने वाली समस्या से उपभोक्ताओं को निजात मिल गई। इसी प्रकार विद्युत उपकेंद्र गुरगुज्जा और सांडी रोड शहर व ग्रामीण की आपूर्ति की अलग-अलग लाइन बनाई जानी थी।
विज्ञापन

132 केवी मन्नापुरवा से गुरगुज्जा तक की लाइन तो बन गई मगर सांडी रोड विद्युत उपकेंद्र तक जाने वाली लाइन अधर में लटकी हुई थी, जिस लाइन को जनवरी 25 में तैयार हो जाना था वह अब तक पूरी नहीं हो सकी थी। इस पर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद बिजली अधिकारियों की सख्ती के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से लाइन के शेष कार्य को पूरा करने का काम शुरू कर दिया गया। इससे जल्द ही लाइन पूरी हो जाएगी और दोनों उपकेंद्रों की लाइन अलग हो जाएगी। इससे 19 हजार उपभोक्ताओं को लोकल फॉल्ट से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




ओवरलोडिंग और फॉल्ट से मिलेगी मुक्ति
अब तक गुरगुज्जा और सांडी रोड उपकेंद्र एक ही मुख्य लाइन से जुड़े होने के कारण आए दिन ओवरलोडिंग की समस्या रहती थी। किसी एक जगह फॉल्ट होने पर दोनों क्षेत्रों की बत्ती गुल हो जाती थी। नई लाइन खिंचने के बाद दोनों उपकेंद्रों का लोड पूरी तरह से बंट जाएगा। इससे लोड कम होने से लोकल फॉल्ट कम होंगे और लो वोल्टेज की समस्या से भी निजात मिलेगी।




मन्नापुरवा से सांडी रोड तक नई लाइन बनाने का काम चल रहा है। कोशिश है कि जल्द से जल्द काम पूरा हो जाए ताकि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली सप्लाई मिल सके और लोकल फॉल्ट से लोगों को मुक्ति मिलेगी। -प्रेम प्रकाश सिंह, अधिशासी अभियंता, वितरण खंड सदर

फोटो-23- शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर। 

फोटो-23- शुक्रवार के अंक में प्रकाशित खबर। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article