{"_id":"6a397b35852c243b7503a7f9","slug":"work-on-interlocking-roads-and-drains-will-be-carried-out-in-the-town-hardoi-news-c-213-1-hra1001-151940-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के काम कराए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के काम कराए जाएंगे
विज्ञापन
फोटो 39: नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मौजूद अध्यक्ष रामजी गुप्ता। संवाद
नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के काम कराए जाएंगे
- सांडी नगर पालिका बोर्ड की बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी- पक्षी विहार महोत्सव की मांग उठी
संवाद न्यूज एजेंसी,
सांडी। नगर पालिका सभागार में सोमवार को बोर्ड बैठक में नगर के विकास और सुंदरीकरण से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। जिसमें नगर में इंटरलॉकिंग सड़क और नाली के भी काम कराए जाने शामिल किए गए हैं।
बैठक में सभासदों ने शंभू रतन चौराहा स्थित मंदिर, फूलमती मंदिर की चारदीवारी, नौशहरा स्थित शिव मंदिर, नन्हे मियां मस्जिद, मुनव्वर के मकान के पास स्थित मस्जिद, अंजुमन मस्जिद, हनुमत टोला मंदिर, वार्ड-25 में नदी किनारे स्थित ब्रह्मदेव स्थान के बरामदे के सुंदरीकरण के प्रस्ताव रखे।वार्ड-24 स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में बरामदा सहित अन्य विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।
सभासदों ने नगर में जलापूर्ति लाइनों के लीकेज की समस्या के समाधान, सांडी पक्षी विहार महोत्सव, मुख्य मार्ग पर सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक नो-एंट्री लागू करने और बाहर से आने वाली ओवरलोड ईंट भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर जुर्माना लगाए जाने के प्रस्ताव भी रखे।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन रामजी गुप्ता ने बताया कि अली हसन के मकान से कप्तान के घर तक सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, पैदल पथ एवं प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। पक्षी विहार पुलिया से बबलू रस्तोगी मिल तक आठ मीटर पोल और स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। वार्ड-24 की इंटरलॉकिंग से खेरे मंदिर तक और सांडी-हरदोई मार्ग से भौराजपुर इंटरलॉकिंग तक स्ट्रीट लाइट और पोल लगाए जाने की मंजूरी मिल चुकी है।
वार्ड-6 मोहल्ला नवाबगंज में कुद्दूश के प्लांट से मंडी की दीवार तक इंटरलॉकिंग और नाली बनवाई जाएगी। वार्ड-24 में वेद प्रकाश के मकान से अलियापुर डामर रोड तक इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण के प्रस्तावों को भी सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। बैठक में विधायक निधि से बाबा नीम करोरी पंचवटी आश्रम के सुंदरीकरण के लिए 50 लाख रुपये से काम कराए जाने का भी प्रस्ताव पास हुआ। सभी प्रस्तावों पर सभासदों ने सहमति जताई। बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार ने किया। सभासद आफताब, मुफीद, विजय यादव, ऋषि गुप्ता, सत्य किशोर राजपूत, लिपिक शकील बाबू आदि मौजूद रहे।