{"_id":"6a5bb994f9da2166ca0ac31e","slug":"work-in-the-district-is-being-affected-due-to-the-absence-of-block-education-officers-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153356-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के न होने से प्रभावित हो रहे कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जिले में खंड शिक्षा अधिकारियों के न होने से प्रभावित हो रहे कार्य
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग में खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) की तैनाती का प्रावधान होने के बावजूद जिले के कई विकास खंड इस समय भगवान भरोसे चल रहे हैं। हाल ही में हुए गैर जनपद स्थानांतरण के बाद से कई ब्लॉकों में बीईओ की कुर्सी खाली पड़ी है। बिना मुखिया के संचालित हो रहे इन ब्लॉकों के कारण न सिर्फ विद्यालयों की मॉनिटरिंग का काम ठप है बल्कि जरूरी विभागीय कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
जिले में नगर क्षेत्र सहित 20 खंड शिक्षा अधिकारियों के पद सृजित हैं। इसमें वर्तमान में सिर्फ 10 तैनात रह गए हैं। पदोन्नति होने के बाद विकास खंड शाहाबाद, हरपालपुर, टोडरपुर और बिलग्राम के बीईओ का स्थानांतरण गैर जनपद हो गया है। इससे इन ब्लाकों में पद रिक्त हो गए हैं। इन ब्लाकों का प्रभार अभी तक अन्य बीईओ को नहीं दिया गया है। इससे इन ब्लाकाें का कार्य प्रभावित हो रहा है।
दो ब्लॉकों का दायित्व निभा रहे बीईओ
जिले में बीईओ की कमी के कारण अधिकांश बीईओ के पास दो-दो ब्लाकों का प्रभार है। खंड शिक्षा अधिकारी अनिल झा के पास टड़ियावां व हरियावां, राजेश राम के पास मल्लावां व बेहंदर, सुनील कुमार सिंह के पास सांडी व भरखनी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी के पास भरावन व कोथावां, ब्रजेश त्रिपाठी के पास संडीला व कछौना, डीएल राना के पास सुरसा व नगर क्षेत्र का दायित्व है।
विज्ञापन
बीईओ के जाने से जो विकास खंड खाली है। उन ब्लॉकों का दायित्व जल्द ही दूसरे बीईओ को दे दिया जाएगा ताकि काम प्रभावित न हो। -प्रभाष कुंवर श्रीवास्तव, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी