फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   work,hardoi news,flood relief,to be compliated,15 june dm

15 जून तक प्रत्येक दशा में पूर्ण कराएं बाढ़ राहत कार्य: जिलाधिकारी

Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
work,hardoi news,flood relief,to be compliated,15 june dm
हरदोई। जिले के संभावित बाढ़ क्षेत्रों का एक सप्ताह में निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें और नदी से कटान होने वाले ग्रामों को चिह्नित करें। इसके साथ ही बाढ़ निरोधक कार्यों को कराने के लिए मजदूर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था कराना सुनिश्चित करायें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को हुई बाढ़ अनुश्रवण बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने अधिशासी अभियंता शारदा नहर को उक्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ निरोधक कार्यों के क्षतिग्रस्त स्थलों पर जहां रात्रि में भी कार्य करने की आवश्यकता हो, वहां बिजली/जनरेटर की उचित व्यवस्था कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अभियंता शादरा नहर को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए नाव चलाने वाले नाविक एवं गोताखोरों से संपर्क कर उनका नाम, पता एवं मोबाइल नंबर जरूर अपने पास रखें और बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बीडीओ, ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ थानों पर बैठक कराएं।
उन्हें बाढ़ के समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दें व अवगत कराएं कि बाढ़ आने की दशा में तत्काल संबंधित थाना एवं उप जिलाधिकारी को सूचित करें। जिलाधिकारी ने उपस्थित नगरीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि नगरीय क्षेत्र के जलमग्न होने वाले स्थानों से पानी निकालने के पंपों आदि की व्यवस्था पूर्व में कर लें।
जलभराव होने पर पंपों के माध्यम से तत्काल पानी निकलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराए। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के जानवरों के लिए चारा/भूसा आदि के टेंडर आदि कराकर भूसा आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें।

बाढ़ राहत कार्यों को प्राथमिकता पर संबंधित विभाग 15 जून तक पूर्ण कराएं। बैठक में अधिशासी अभियंता शारदा नहर अखिलेश कुमार गौतम ने जिलाधिकारी को आश्वासन दिया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के समस्त कार्यों को बाढ़ आने से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा।
बैठक में सीडीओ आकांक्षा राना, एडीएम संजय कुमार सिंह, एएसपी अनिल कुमार यादव, डीएसओ संजय कुमार पांडेय, पीडी रामेंद्र श्रीवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed