फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   womens told about swach bharat mission grammin reality

महिलाओं ने खोली स्वच्छ भारत मिशन की पोल

Sun, 06 Oct 2019 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
womens told about swach bharat mission  grammin  reality
बड़ौरा में चौपाल को संबोधित करते विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू साथ में मौजूद सांसद जयप्रका? - फोटो : HARDOI
सवायजपुर (हरदोई)। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बड़ौरा में रविवार को क्षेत्रीय विधायक और सदर सांसद की मौजूदगी में लगाई गई चौपाल में महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की पोल खोल दी। महिलाओं ने 1100 की आबादी के बीच 36 शौचालयों का आवंटन और इनका निर्माण न होने की बात कही तो सांसद और विधायक भी भौचक्के रह गए। उन्होंने मामले की जांच कराने की बात कही है। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर 600 मीटर सड़क का निर्माण कराने की घोषणा सांसद ने चौपाल में की।
विज्ञापन

सदर सांसद जयप्रकाश रविवार को सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के साथ गांधी संकल्प जन जागरण यात्रा में शामिल हुए। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा, जगतपुर, विनायिका गुजरी पदयात्रा के बाद ग्राम बड़ौरा में चौपाल लगाई गई। इसमें सांसद जयप्रकाश और विधायक रानू सिंह ने लोगों से समस्याएं पूछीं। बड़ी संख्या में महिलाओं ने शौचालय न होने की बात कही और कहा कि वह लोग खुले में शौच जा रहीं हैं।
विज्ञापन

इस पर विधायक ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि 36 शौचालय 1100 की आबादी के बीच स्वीकृत हुए हैं और इनके भी प्रस्ताव ब्लाक में लंबित हैं। यहां मौजूद भाजपा नेता प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि यहां महिलाओं के खुले में शौच जाने की स्थिति मिली है। विधायक और सांसद ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। इस दौरान तहसीलदार सवायजपुर मूसाराम थारू, विनोद सिंह, हरिनाथ, महिपाल, संतोष सिंह, सुभाष पांडेय, नीरज, कन्हैयालाल अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed