Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women will have to see power to stop illegal liquor, gambling

Hardoi News: अवैध शराब, जुआ-सट्टा रोकने के लिए महिलाओं को दिखनी होगी शक्ति

Sat, 18 Nov 2023 12:41 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Women will have to see power to stop illegal liquor, gambling
गांवों में अवैध शराब व जुआ-सट्टा पर लगाम कसने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी गांव गांव महिलाओं को जागरूक करने में जुटे हैं। शुक्रवार को एसडीएम अनिल कटियार, सीओ मोहसिन खां ने पुलिस व आबकारी टीम के साथ गांव चौमुहां और कदौली में ग्रामीणों के साथ बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन




सीओ ने कहा कि गांव में कोई अवैध शराब की बिक्री कर रहा है या शराब पीकर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। छोटे छोटे विवादों को भी गांव स्तर पर आपसी भाईचारे से सुलझाने का प्रयास करें। समारोहों में हर्ष फायरिंग कतई न होने दें। जुआ-सट्टा कहीं हो रहा है तो सीओ को 9454401244 व इंस्पेक्टर को 9454402773 नंबर पर सूचना दे।
विज्ञापन




एसडीएम ने कहा कि गांव में गलत कामों को आपके सहयोग से बंद किया जा सकता है। सादा वर्दी में अब पुलिस की निगरानी तो रहेगी ही लेखपाल, कानूनगो, चौकीदार और ग्राम प्रधान व राशन डीलर भी निगरानी करेंगे। मोबाइल पर या अन्य तरह से सट्टा करने वाले पुलिस की रडार पर है। जिनकी उम्र 18 साल हो गई है वो अपने वोट भी बढ़वा लें। बैठक में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, आबकारी निरीक्षक मनोज श्रीवास्तव भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed