फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women will be able to travel free in roadways buses for three days

Hardoi News: तीन दिन रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं

Wed, 06 Aug 2025 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Women will be able to travel free in roadways buses for three days
हरदोई। रक्षाबंधन पर इस बार महिलाएं तीन दिनों तक परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के निर्देश पर परिवहन निगम ने आठ अगस्त से 10 अगस्त तक निशुल्क सुविधा शुरू कर दी है। भाई को राखी बांधने को लेकर बहनों की जेब पर असर भी नहीं पड़ेगा और महिलाएं एक दिन पहले पहुंचकर अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधने के साथ वहां एक दिन रुककर वापस आ सकेंगी।
हरदोई डिपो में करीब 195 बसें अलग-अलग रूटों पर चलती हैं। इनमें हरदोई से कानपुर, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोला, सीतापुर, कन्नौज, मथुरा, दिल्ली, बनारस, बरेली, फर्रुखाबाद, लखीमपुर खीरी और नेपाल बॉर्डर के पास पलिया तक जाती हैं। इस साल नौ अगस्त को रक्षाबंधन मनाया जाएगा। रक्षाबंधन को लेकर राज्य सड़क परिवहन निगम हर साल महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क सेवा का लाभ देता है। बीते वर्ष 2024 में यह सुविधा दो दिनों के लिए दी गई थी लेकिन इस साल प्रदेश सरकार के निर्देश पर तीन सालों के लिए निशुल्क सेवा की सुविधा दी गई है।महिलाएं तीन दिन तक रोडवेज बसें निशुल्क सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

निगम की तरफ से यह सुविधा आठ अगस्त सुबह छह से 10 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक इंजीनियर रमेश कुमार ने बताया कि रक्षाबंधन को लेकर बसों के संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




परिवहन दस्ते को निगरानी के दिए गए निर्देश
हरदोई। क्षेत्रीय कार्यालय हरदोई स्थित बस अड्डे से रक्षाबंधन पर हर साल 15 से 20 हजार यात्री सफर करते हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को महिलाओं के लिए तीन दिन तक निशुल्क करने के आदेश जारी किए गए हैं। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन दस्ते के कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने परिवहन दस्ते को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि परिवहन दस्ता रात में गश्त करे और बसों की स्थिति को देखें। परिवहन दस्ता चालक और परिचालकों का यात्रियों से संवाद कैसा है इसकी भी जानकारी जुटाए और इसकी जानकारी कार्यालय को दें। क्षेत्रीय प्रबंधक ने परिवहन दस्ते को चेकिंग करने और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed