फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women murder after rape

महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या

Sun, 05 Apr 2020 09:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
women murder after rape
हरदोई में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर प्रभारी निरीक्षक से जानकारी लेते अपर पुलिस अधीक्षक प? - फोटो : HARDOI
टड़ियावां (हरदोई)। गांव मझारी मजरा बोझवा में शनिवार को लकड़ी बीनने गई महिला का शव रविवार सुबह कुछ दूर स्थित दूसरे गांव में खेत में पड़ा मिला। कपड़े अस्तव्यस्त थे और उसकी ही साड़ी से गला कसने के निशान थे। घर वालों व पुलिस ने दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला माना है।
विज्ञापन

मृतका का पति मुरादाबाद में रिक्शा चलाता था। लॉकडाउन के दौरान वह गांव वापस आ गया था। 40 वर्षीय पत्नी मझारी गांव में 18 साल की बेटी और आठ साल का बेटे के साथ रहती थी। रिक्शा चालक के मुताबिक शनिवार सुबह 11 बजे पत्नी खाना बनाने के ईंधन के लिए जंगल की तरफ लकड़ियां बीनने गई थी। रात तक नहीं लौटी। तलाशने पर कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव डेढ़ किलोमीटर दूर गांव कछियनपुरवा में एक खेत में पड़ा मिला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने दुष्कर्म के बाद गला और मुंह दबाकर महिला की हत्या करने का मामला माना है। शव के पास ही लकड़ी के दो गट्ठर भी पड़े मिले हैं। एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने मौका मुआयने के बाद मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सर्वेश की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध दुष्कर्म के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज बेटी के लगन की तैयारी थी
मृतका की पुत्री की शादी सीतापुर जनपद के एक गांव निवासी युवक से तय है। रविवार (आज) को बेटी की शादी से पहले लगन लेकर जाने की तैयारी थी। लॉकडाउन के कारण कार्यक्रम की औपचारिकता भर निभानी थी। अचानक की अनहोनी से घर का सारा परिदृश्य बदल गया।

एएसपी फिसले, हाथ में लगी चोट
घटनास्थल पर पहुंचे एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन को अपना वाहन कुछ दूरी पर ही छोड़ना पड़ा। घटनास्थल पर जाते समय उनका पैर फिसल गया और खुद को संभालने की कोशिश में उनका हाथ खेत की मेड़ पर लगे ब्लेड वाले तार पर चला गया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र सरोज ने अपना रूमाल उनके हाथ पर बांध दिया। बाद में उनका उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed