फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   women died

झोलाछाप के इलाज से महिला की तबियत बिगड़ी, मौत

Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
women died
थाना क्षेत्र के ग्राम अदमा गजियांपुर में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत हो गई। अदमा गजियांपुर निवासी आरती (22) पुत्री भगवान शरण के सिर में दर्द होने पर शनिवार शाम परिजन उसे रूपापुर में झोलाछाप के क्लीनिक पर ले गए। परिजनों के मुताबिक झोलाछाप ने कुछ ही देर में आरती के पांच इंजेक्शन लगा दिए।
विज्ञापन

इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद आरती की तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर झोलाछाप ने इलाज करने से मना कर दिया।
आनन फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ विनोद गोस्वामी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed