{"_id":"5fbe9aff8ebc3e9b924211ab","slug":"women-deadbody-found-in-pond-hardoi-news-knp596295471","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में उतराता मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में उतराता मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में बुधवार सुबह विवाहिता का शव तालाब में पड़ा मिला। उसके शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
आलमपुर निवासी उमेश वाहन चालक है। उसकी पत्नी किरन (30) का शव बुधवार सुबह घर से कुछ ही दूर तालाब में पड़ा मिला। ग्रामीणों से किरन की मौत की जानकारी मिलने पर पिता राम सहारे निवासी तिलकखेड़ा थाना अतरौली भी गांव पहुंच गए। उमेश का कहना है कि किरन बुधवार सुबह शौच के लिए तालाब किनारे गई थी और इसी दौरान डूब गई।
काफी देर तक घर वापस न आने पर उसे ढूंढने गए तो तालाब में शव उतराता मिला। दूसरी ओर मृतका के पिता राम सहारे ने बताया कि किरन और उमेश का विवाह दस वर्ष पहले हुआ था। आरोप है कि ससुराली छह माह से बाइक की मांग कर रहे थे। बाइक न देने पर किरन की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव तालाब में फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शरीर पर चोटों के सात निशान भी मिले हैं। थानाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।