फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women crossed jewelry by becoming customers, incident captured in CCTV camera

Hardoi: ग्राहक बनकर महिलाओं ने पार किए जेवर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 29 Jan 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jan 2023 11:28 PM IST
सार

कोथावां कस्बे में सराफा दुकान में दिनदहाड़े लूट की घटना करके महिलाएं निकल गईं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Women crossed jewelry by becoming customers, incident captured in CCTV camera
सीसीटीवी कैमरे में कैद चोरी करने वाली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां कस्बे में दो महिलाएं एक ज्वैलर्स की दुकान में ग्राहक बन कर पहुंची। यहां खरीदने के लिए आभूषण देखे। इसके बाद दुकानदार को चकमा देकर जेवर चुरा लिए। दोनों महिलाओं की यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

विज्ञापन

काफी देर बाद जब दुकानदार ने एक जोड़ी सोने के कुंडल गायब देखे ,तो उसने सीसीटीवी चेक किया। इसके बाद चोरी की वारदात का पता चला। पुलिस मामले की जांच करने जुटी है। बहादुरपुर निवासी संतोष अवस्थी करीब 20 सालों से कोथावां कस्बे में मकान बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन

इसी में उन्होंने ज्वैलर्स की दुकान खोल रखी है। दुकानदार के मुताबिक शनिवार को दो महिलाएं उनकी दुकान पर आईं। उन्होंने सोने के कुंडल खरीदने के बहाने जेवर दिखाने की बात कही। काफी देर तक उन्होंने कई जोड़ी कुंडल देखे। इसी बीच एक जोड़ी कुंडल चुरा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुंडल पसंद न होने की बात कह कर दुकान से चली गईं। काफी देर बाद जब देखा तो एक जोड़ी कुंडल गायब मिले। इनकी कीमत करीब 15 हजार है। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे की जांच की, तो चोरी का पता चला। कोतवाल सुनील दत्त कौल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया गया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed