{"_id":"5e46e5ed8ebc3ee59070a251","slug":"women-bag-theft-from-hospital-hardoi-news-knp5446830191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में दवा लेने आई महिला का नगदी भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में दवा लेने आई महिला का नगदी भरा बैग चोरी
विज्ञापन
हरदोई। शुक्रवार सुबह जिला महिला अस्पताल दवा लेने गई महिला का बैग चोरी हो गया। महिला ने कोतवाली मेें शिकायत की है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिलवारी निवासी सुमन पत्नी रोहित सिंह की तबीयत खराब चल रही है। शुक्रवार सुबह सुमन अस्पताल में दवा लेने गई थी। सुमन ने बताया कि ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाया था। उन्होंने खून की जांच लिखी थी। जिस पर सुमन पैथोलॉजी में जांच करने गई थी। पैथोलॉजी के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी।
उसने कुर्सी पर बैग रख दिया और पैथोलॉजी चली गई। 15 मिनट बाद जांच करा वापस आई तो बैग गायब था। जिससे उसके होश उड़ गए। पीड़िता ने आसपास मौजूद लोगों से बैग के बारे में पता किया। बैग में दो हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी है। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।