{"_id":"65f9e2efce05bda877094da4","slug":"women-attack-on-police-team-district-collector-rescued-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112180-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पुलिस टीम पर महिलाओं का हमला, जिलाबदर को छुड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पुलिस टीम पर महिलाओं का हमला, जिलाबदर को छुड़ाया
Wed, 20 Mar 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। कस्बा के मोहल्ला शेख सरायं में जिलाबदर अपराधी को पकड़ने गई पुलिस पर परिजनों ने हमला कर दिया। महिलाओं ने चौकी इंचार्ज व सिपाही से धक्का-मुक्की कर जिलाबदर को छुड़वा लिया।
इसके बाद परिवार सहित आरोपी फरार हो गया। हमले की जानकारी पर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई और महिलाओं की पहचान कर कार्रवाई शुरू की है।
मोहल्ला शेख सरायं निवासी शादाब कुरैशी को 28 फरवरी को डीएम ने जिलाबदर घोषित किया था। मंगलवार को जिला बदर अपराधी के कस्बा में होने की जानकारी पर दोपहर में कस्बा के चौकी इंचार्ज शिवशंकर मिश्रा सिपाही दिलीप कुमार के साथ इसके घर पहुंचे। पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
बताया कि पुलिस थाने लाने के लिए बाइक पर जिलाबदर को बैठा रही थी तभी परिजनों ने महिलाओं के साथ पुलिस पर हमला कर दिया और धक्का-मुक्की कर छुड़ा लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि जिलाबदर अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। महिलाओं की भी पहचान की जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की गई है।