{"_id":"6adf94495bb46a8bab09f163","slug":"women-are-favoring-firozabad-bangles-and-bracelets-for-karwa-chauth-hardoi-news-c-213-1-hra1001-159088-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: करवाचौथ पर महिलाओं को भा रहे फिरोजाबादी चूड़ी-कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: करवाचौथ पर महिलाओं को भा रहे फिरोजाबादी चूड़ी-कंगन
विज्ञापन
फोटो-10- तालिब। संवाद
हरदोई। करवाचौथ को लेकर महिलाओं में उत्साह है। वहीं बाजार भी शृंगार सामग्री से सज गए हैं। शृंगार सामग्री में चूड़ी-कंगन अलग ही महत्व रखते हैं। महिलाओं को फिरोजाबादी चूड़ी और कंगन अधिक पसंद आ रहे हैं। लाल चूड़े से कुंदन कंगन, कांच, मेटल और पारंपरिक डिजाइन वाली फैंसी चूड़ी, धागे की बारीक कारीगरी वाले फैंसी कंगन महिलाओं की पसंद के मामले में पहले स्थान पर हैं।
करवाचौथ को लेकर चूड़ी की खनक से बाजार गुलजार हो रहे हैं। महिलाएं फिरोजाबादी चूड़ी-कंगन के साथ ही कांच, लाख, हाथी दांत, राजस्थानी राजपूताना डिजाइन, जड़ाऊ मीनाकारी, अमेरिकन डायमंड, धागों वाली और मेटल की चूड़ी की भी खरीदारी कर रही हैं। बाजार में 40 रुपये से दो हजार रुपये तक की चूड़ियों और कंगन के सेट दुकानों पर उपलब्ध हैं।
महिलाएं केवल पारंपरिक चूड़ियों तक सीमित नहीं हैं। साड़ी और सूट के रंग से मेल खाती चूड़ियां-कंगन पसंद कर रही हैं। बाजार में एक नया ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। महिलाएं मोबाइल में फोटो दिखाकर दुकानदारों से पसंद के कंगन की मांग कर रही हैं। विभिन्न शॉपिंग एप पर मिलने वाली चूड़ियों व कंगन की अधिक मांग है।
विज्ञापन
-- -
करवाचौथ सहित पूजन आदि के दौरान महिलाएं कांच की ही चूड़ी-कंगन को अधिक महत्व देती हैं। दुकान पर सभी प्रकार की चूड़ी और कंगन उपलब्ध हैं। सूट और साड़ी की मैचिंग के फैंसी चूड़ी के सेट की अधिक मांग है। -हसीन अहमद
-- -
शृंगार में चूड़ी और कंगन का अलग ही महत्व है। सुहागिन महिलाएं लाल, मैरुन, हरे रंग की चूड़ियों के साथ ही कंगन और मैचिंग के सेट की खरीदारी को वरीयता दे रही हैं। महिलाओं की मांग को देखते हुए चूड़ी और कंगन उपलब्ध कराए गए हैं। -तालिब