फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Women and daughters are facing maximum atrocities in UP: Akhilesh

यूपी में महिलाओं और बेटियों पर हो रहा सबसे ज्यादा अत्याचार : अखिलेश

Thu, 30 Apr 2026 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Women and daughters are facing maximum atrocities in UP: Akhilesh
फोटो-44-अ​खिलेश यादव की मौजूदगी में ​​​शिल्पा कुशवाहा के परिजनों को चेक देतीं पूर्व सांसद ऊषा व
मल्लावां। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं पर सबसे ज्यादा अत्याचार उत्तर प्रदेश में हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। वह बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर में शिल्पी कुशवाहा के परिजनों से मिले। पार्टी की ओर से पांच लाख रुपये की सहायता परिजनों को दी। घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग करते हुए अखिलेश ने कहा कि परिवार को पार्टी की ओर से कानूनी मदद भी दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

गढ़ी रसूलपुर में 13 अप्रैल की शाम शिल्पी की हत्या गांव निवासी रिषभ त्रिवेदी ने फावड़ा मारकर कर दी थी। मृतका के पिता राम रहीस की शिकायत पर रिषभ और उसके पिता प्रमोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बृहस्पतिवार को सपा मुखिया प्रतिनिधिमंडल के साथ शिल्पी के परिजनों से मिले। परिजनों से बातचीत के बाद मीडिया से मुखाबित हुए अखिलेश ने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा। उन्होंने गाजीपुर, प्रतापगढ़ और फतेहपुर में महिलाओं के साथ हुई घटनाओं का जिक्र किया।
विज्ञापन

कहा कि ऐसी घटनाएं इसलिए हो रही हैं क्योंकि सरकार और पुलिस न्याय नहीं दिला पा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा था बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेटी को आगे बढ़ाओ। सबका साथ, सबका विकास। इस गांव से कुछ ही दूर पीएम और सीएम रहे लेकिन कोई इस परिवार से मिलने नहीं आया। जब हमारा आने का तय हुआ तो अधिकारी और तमाम नेता परिवार से मिलने लगे आकर।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर में पुलिस की पिटाई पर हुए सवाल के जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि यूपी में लॉ अलग चल रहा है और ऑर्डर अलग चल रहा है। इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर है ही नहीं। बुलडोजर को लेकर अखिलेश बोले बुलडोजर की चाबी खो गई हैै या बुलडोजर में डीजल खत्म हो गया है। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष शराफत अली, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष नदीम नदवी, पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव, ब्रजेश वर्मा टिल्लू आदि शामिल रहे।



भाजपा तुरंत लागू करे महिला आरक्षण : अखिलेश यादव
संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध किए जाने के सवाल पर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा से बड़ा और अच्छा झूठ कोई नहीं बोल सकता। हालांकि बुद्धिजीवियों को कोई धोखा नहीं दे सकता। कहा कि महिला आरक्षण बिल पास हो चुका है। अब सरकार को लगा कि महिला आरक्षण बिल के पास डी-लिमिटेशन का बिल लेकर आए हैं वो सदन में दो तिहाई बहुमत से पास नहीं हो सकता है तो उन्होंने रात में ही नॉटिफाई कर दिया। इसका मतलब यह हुआ कि कानून महिला आरक्षण लागू हो चुका है। भाजपा महिला आरक्षण लागू नहीं करना चाहती। जनता को गुमराह करना चाहती है।
उन्होंने कहा कि भाजपा को तुरंत महिला आरक्षण लागू करना चाहिए। हमारे पास बहुत सी महिलाएं नेता हैं। ऊषा वर्मा, राजेश्वरी और अभी नीलू सत्यार्थी भी हमारे साथ आ गई हैं। बीते दिनों लखनऊ में विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा की एक वरिष्ठ नेता के झुलस जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी की साजिश थी और पुतले में बम रख दिया था। हमने अपने कार्यकर्ताओं से कह दिया कि पुतला बनाएं लेकिन किसी का पुतला न जलाएं। राजनीति में व्यावहारिक बातें होती रहनी चाहिए।



यह कैसे योगी, एक पैर से खड़े नहीं हो पा रहे...
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी अखिलेश यादव ने तंज कसा। कहा कि मुख्यमंत्री अजय बिस्ट से योगी बने हैं। सवाल किया कि अच्छा योगी कैसे होंगे जब एक पैर पर खड़े नहीं हो पा रहे। कैसे हिलते हैं वही बता दो। कहा कि शंकराचार्य ने कहा कि यह नकली संत हैं।





ऐसे अफसर को तो बर्खास्त कर दें...

सपा मुखिया ने शिल्पी हत्याकांड पर कहा कि कई बार पुलिस से शिकायत की गई, कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि फीडबैक में शिल्पी ने संतुष्टि जताई थी। इसके बाद भी बेटी की हत्या हो गई तो संबंधित अफसर को बर्खास्त कर देना चाहिए।

फोटो-44-अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिल्पा कुशवाहा के परिजनों को चेक देतीं पूर्व सांसद ऊषा व

फोटो-44-अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिल्पा कुशवाहा के परिजनों को चेक देतीं पूर्व सांसद ऊषा व

फोटो-44-अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिल्पा कुशवाहा के परिजनों को चेक देतीं पूर्व सांसद ऊषा व

फोटो-44-अखिलेश यादव की मौजूदगी में शिल्पा कुशवाहा के परिजनों को चेक देतीं पूर्व सांसद ऊषा व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed