{"_id":"63f50d6c2ae046cf200472a7","slug":"womans-sari-gets-stuck-in-fan-of-pumping-set-dies-hardoi-news-c-12-1-91106-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पंपिंग सेट के पंखे में फंसी महिला की साड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पंपिंग सेट के पंखे में फंसी महिला की साड़ी, मौत
Tue, 21 Feb 2023 11:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
पिहानी। आलियापुर गांव में खेत पर लगे पंपिंग सेट से पानी पीने के दौरान महिला की साड़ी सेट के पंखे में फंस गई। जब तक साड़ी को छुडाया गया वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से हरदोई रेफर किया गया है। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अलियापुर निवासी अमर सिंह की पत्नी सोमवती (38) खेत पर सिंचाई के लिए लगे पंपिंग सेट से पानी पी रही थी,तभी उसकी साड़ी अचानक सेट के पंखे में फंस गई। चीख पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े, लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने मुश्किल से सेट बंद करके उसे निकाला और पिहानी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हरदोई रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय महिला ने रास्ते में दम तोड़ दिया।