फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman's dead body found hanging, commotion

हरदोई: फंदे से लटका मिला महिला का शव, हंगामा

Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 18 Feb 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Woman's dead body found hanging, commotion
हरदोई। मायके से लौट कर ससुराल आई महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप लगने से तिलमिलाए ससुराल वाले भड़क गए। जिससे दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। इसका पता होते ही सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

कोतवाली शहर के सैयापुरवा निवासी कन्हैया की पत्नी कुमकुम (20) का शव घर के अंदर शुक्रवार को फांसी पर लटका हुआ देखा गया। बताया गया है कि कुमकुम गुरुवार को ही अपने मायके से लौटी थी। उसका मायका मझिला थाने के बसभेरिया गांव में है। कुमकुम की शादी तीन साल पहले हुई थी। उसके एक बच्चा था। जिसकी पहले ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

कुमकुम की मौत की सूचना मिलते ही मायके वालों ने ससुराल वालों के ऊपर हत्या का आरोप लगाया। इससे ससुराल वाले भड़क उठे और मारपीट पर उतारू हो गए। इसका पता होते ही सीओ सिटी विनोद कुमार द्विवेदी और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच की। उनका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed