{"_id":"671935c37d4aee7628025384","slug":"woman-who-fell-on-the-road-after-being-hit-by-a-trailer-crushed-by-rear-wheels-couple-injured-hardoi-news-c-12-1-knp1020-873883-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ट्रेलर की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला पिछले पहियों से कुचली, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ट्रेलर की टक्कर से सड़क पर गिरी महिला पिछले पहियों से कुचली, दंपती घायल
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
सांडी (हरदोई)। ममेरी बहन के साथ पत्नी की दवा लेकर वापस जा रहे बाइक सवार को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ममेरी बहन सड़क पर गिर गई और ट्रेलर का पिछला पहिया उसके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां दोनों का उपचार चल रहा है। चालक ट्रेलर छोड़कर भाग निकला।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के टिकुरा निवासी आशीष (25) अरवल थाना क्षेत्र के शेखपुर स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। साथ में उनकी पत्नी अनूपा (22) भी रहती हैं। ममेरी बहन अर्चना (30) और पति नीरज भी यहीं मजदूरी करते हैं। अनूपा को पेट दर्द की शिकायत होने पर बुधवार सुबह लगभग 10 बजे आशीष दवा दिलाने के लिए बाइक से हरदोई गए थे। साथ में उनकी ममेरी बहन अर्चना भी गई थी। दवा दिलाकर वापस आते समय हरदोई मार्ग पर जगदीशपुर की ओर से आ रहे खाली ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से अनूपा और आशीष फुटपाथ की तरफ गिरे, जबकि अर्चना सड़क की तरफ गिरी। ट्रेलर के पिछले पहिये से कुचलकर अर्चना की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी और शव को मोर्चरी पहुंचाया। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि ट्रेलर पकड़ लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।