फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   woman thrown out of house for not giving car and cash

Hardoi News: कार और नकदी न देने पर विवाहिता को घर से निकाला

Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
woman thrown out of house for not giving car and cash
शाहाबाद। दहेज में कार, चेन और नगदी की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

हर्रई निवासी शिवराज की बेटी शालू देवी ने पुलिस से शिकायत की है। बताया कि उसकी शादी दस मई 2025 को पाली थाना क्षेत्र के कौलपुर निवासी अक्षय कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन सोने की चे न, कार और एक लाख रुपये की मांग करने लगे। यह मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने लगे। बीस जुलाई 2025 को ससुरालियों ने शालू की पिटाई कर दी। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने घर आकर ससुरालीजनों को समझाया। इसके बाद भी ससुरालीजन दहेज की मांग पर अड़े रहे और उसे घर से निकाल दिया। बीती तीन मई को पति अक्षय उसके घर आया। गाली गलोज कर कहा कि दहेज लिए बिना घर आईं तो जान से मार देंगे। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति अक्षय, ससुर रामचेला, सास रानी देवी, परिवार के ही सुभाष व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और पीटने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed