{"_id":"5803c8e24f1c1b210328f6cf","slug":"woman-suffering-from-the-disease-hanged","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान महिला ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
रामवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ। टड़ियावां थाना क्षेत्र के थमरवा गांव निवासी महिला ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव गांव के बाहर एक तालाब के किनारे पेड़ से लटकता मिला। सुबह तालाब की तरफ शौच के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने शव लटकता देखा। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
टड़ियावां थाना क्षेत्र के थमरवा निवासी अलखराम की पत्नी रामवती (45) की शादी लगभग 28 साल पहले हुई थी। उसके चार पुत्र हैं। अलखराम दिल्ली में मजदूरी करता है। वह बेटों के पास गांव में रहती थी।
विज्ञापन
बडे़ पुत्र अरविंद ने बताया कि पिछले आठ महीना से उसकी मां पेट दर्द की बीमारी से पीड़ित थी। हरदोई के एक निजी अस्पताल से उसका इलाज चल रहा था। अरविंद ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद सभी सो गए थे।
विज्ञापन
सुबह जागने पर मां अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसको उसने गंभीरता से नहीं लिया। कारण रामवती सुबह छह बजे से पहले ही शौच के लिए खेतों की तरफ जाती थी। सुबह छह बजे गांव के ही एक युवक ने तालाब के किनारे उसका शव फांसी पर मिलने की जानकारी दी।
अरविंद समेत परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। उसका शव गूलर के पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने किसी भी आरोप से इनकार किया है। इस संबंध में उनको कोई तहरीर नहीं मिली है।