{"_id":"6133ba9c8ebc3e6ee23539d5","slug":"woman-s-head-separated-from-torso-after-getting-stuck-in-the-soft-of-the-mill-hardoi-news-knp6501970144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चक्की के सॉफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ महिला का सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चक्की के सॉफ्ट में फंसकर धड़ से अलग हुआ महिला का सिर
विज्ञापन
फोटो-27-फूलमती की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम सलोनी में चक्की के सॉफ्ट में फंसकर महिला की गर्दन और धड़ अलग अलग हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ग्राम सलोनी निवासी आदित्य कुमार खेती करते हैं। मकान से लगभग दो सौ मीटर दूर बग्गर/ घेर बना हुआ है। इसी में चक्की भी लगी हुई है।
आदित्य कुमार की पत्नी फूलमती (50) रोज सुबह सफाई के लिए चक्की पर जाती थीं और यहां गेहूं भी पीस लेती थीं। शनिवार की सुबह भी घर में झाड़ू लगाने के बाद चक्की चलाकर गेहूं पीस रही थीं। इसी दौरान चक्की के सॉफ्ट में उसकी साड़ी फंस गई और देखते ही देखते वे इसकी चपेट में पूरी तरह आ गईं।
फूलमती का सिर धड़ से अलग होकर जा गिरा। घटना के दौरान आदित्य घर के बाहर ही खड़ा होकर ग्रामीणों से बात कर रहा था। चीख सुनकर वह अंदर गया तो बिलख पड़ा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिवार में पति, चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं।