{"_id":"68cee6d8cb77239b6005116e","slug":"woman-riding-brother-in-laws-bike-dies-after-being-hit-by-pickup-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137683-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बहनोई की बाइक पर सवार महिला की पिकअप की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बहनोई की बाइक पर सवार महिला की पिकअप की टक्कर से मौत
विज्ञापन
फोटो-10- शोभावती। स्रोत: परिजन
हरदोई। बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के ढोलिया तिराहे के पास शनिवार सुबह बहनोई की बाइक पर सवार महिला को पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन मेडिकल कॉलेज लाए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पुसेड़ा गांव निवासी हरिकिशोर खेती करते हैं। हरिकिशोर ने बताया कि उनकी पत्नी शोभावती (47) की तीन दिनों से तबीयत खराब थी। शोभावती का मायका देहात कोतवाली क्षेत्र के नयागांव मुबारकपुर में है। गांव की दवा का असर न होने पर उन्होंने शोभावती की दवा शहर से लाने का निर्णय लिया लेकिन हरिकिशोर बाइक नहीं चला पाते हैं। इसलिए उन्होंने शुक्रवार शाम सांडी थाना क्षेत्र के मुरौली कठेरन निवासी अपने साढू राजू को बुलाया। राजू शोभावती को नयागांव मुबारकपुर छोड़कर वापस अपने गांव चले गए थे।
शुक्रवार देर शाम शोभावती ने शहर के बिलग्राम चुंगी स्थित एक प्राइवेट अस्पताल से अपनी दवा ली। वह रात में मायके में ही रुक गईं। सुबह राजू फिर शोभावती के गांव पहुंचे। उन्हें बाइक पर बिठाकर पुसेड़ा छोड़ने के लिए जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर सुरसा थाना क्षेत्र के ढुलिया तिराहे के पास बाइक में पीछे से पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उन्हें सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। शोभावती के परिवार में पति, दो पुत्र पंकज और अभिषेक हैं। चालक पिकअप समेत मौके से भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है।