{"_id":"6241f87c924658648b637a25","slug":"woman-murdered-by-slitting-her-throat-in-a-room-of-the-tomb-hardoi-news-knp688032472","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजार के एक कमरे में महिला की गला काटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजार के एक कमरे में महिला की गला काटकर हत्या
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। मझिला थानाक्षेत्र के ग्राम सहिजना स्थित शहीद बाबा की मजार के एक कमरे में महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। पति फरार है।
महिला के भाई ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। सूचना पर एसपी राजेश द्विवेदी व एएसपी पश्चिमी दुर्गेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए।
मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम कंझायी मजरा संतरहा निवासिनी प्रीती (32) मायके लखनऊ के त्रिवेणी नगर में चार माह से थी। रविवार शाम पति रामसेवक के साथ वह मायके से सात वर्षीय बेटे अंशू को साथ लेकर घर के लिए निकली थी।
सोमवार सुबह गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर सहिजना गांव स्थित शहीद बाबा मजार के एक कमरे में प्रीती का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से गला काटकर उसकी हत्या की गई थी।
विज्ञापन
गर्दन, चेहरे व सिर पर भी धारदार चोट के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सनी कुल्हाड़ी मिली है। पता चलने पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई।
परिजनों के मुताबिक रात में रामसेवक अंशू को लेकर घर पहुंचा था लेकिन प्रीती साथ नहीं थी। पूछने पर उसने प्रीती के रास्ते में खो जाने की बात कही। इससे शक हुआ। इधर, परिजनों को अंशूू ने मां को मार डालने की बात बता दी।
मायके से आए भाई लालबहादुर ने पति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ छोटेलाल ने बताया कि पुलिस हत्या के बिंदु पर जांच कर रही है। पति को गिरफ्तार करने का प्रयास हो रहा है।