{"_id":"731c3665cd96e7dd1818362f5383cba1","slug":"woman-killed-after-being-crushed-by-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस से कुचलकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस से कुचलकर महिला की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Mar 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बाबटमऊ के मजरा राधौपुर निवासी शिवदेवी (42)
विज्ञापन
पत्नी शिव चरन अपनी सात वर्षीय पुत्री पूनम के साथ अपने मायके बांगरमऊ के
ग्राम रबरी से वापस आ रही थी। राधौपुर चौराहे पर बस से उतर कर सड़क किनारे
खड़ी थी। तभी मटियामऊ की ओर से आ रही तेजरफ्तार निजी बस ने महिला को कुचल
दिया।
इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी पुत्री बाल बाल बची। चालक बस लेकर संडीला की ओर भाग खड़ा हुआ। घटना से आसपास भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिस पर उप निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने मौके पर पहुंच कर बस का पीछा किया और चालक को स्टेशन के पास पकड़ लिया।
पुलिस ने बस को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनोें ने बताया कि शिवदेवी अपने भाई के बीमार पुत्र को देखने गई थी। वह वहीं से अपनी पुत्री के साथ वापस आ रही थी। घटना से घर में जहां त्यौहार की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी। वहीं पूरा परिवार गम में डूब गया।