{"_id":"609811d78ebc3ea3a63d3103","slug":"woman-hardoi-news-arrest-assaulting-police-team-hardoi-news-knp6274553180","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में युवती गिरफ्तार
विज्ञापन
हरपालपुर। ग्राम नई दुनिया मेें छह दिन पहले हुई मारपीट व पुलिस टीम पर हमले के मामले मेें नामजद 12 आरोपियों में से पुलिस ने रविवार को एक आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम नई दुनिया में 3 मई को नवनिर्वाचित प्रधान व हारे प्रत्याशी के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई थी। मारपीट की सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची थी।
जहां कुछ उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और पुलिस जीप मे तोड़फोड़ की थी। इस मामले मे पुलिस ने 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि घटना में नामजद छह आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। रविवार को पुलिस ने नामजद आरोपी बिट्टो देवी निवासी ग्राम नई दुनिया को गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी युवती को जेल भेज दिया गया है।