{"_id":"66118ae69dc4aa524909f2e5","slug":"woman-going-to-farm-dies-due-to-collision-with-magic-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-112883-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खेत जा रही महिला की मैजिक की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खेत जा रही महिला की मैजिक की टक्कर से मौत
Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क पार करते समय मैजिक ने एक महिला को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही महिला की मौत हो गई। चालक मैजिक लेकर मौके से भाग निकला।
देहात कोतवाली क्षेत्र के खुमारीपुर के मजरा ठगपुरवा निवासी आशा देवी (50) शनिवार की सुबह घर से खेत जाने के लिए हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मैजिक ने आशा को टक्कर मार दी। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
मृतका के परिवार में एक पुत्र और एक विवाहित पुत्री है। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। देहात कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।