फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman gave birth to a strange child in Hardoi hair on 70 percent of the body

डॉक्टर-परिजन सब हैरान: महिला ने विचित्र बच्चे को दिया जन्म, 70 फीसदी शरीर पर बाल, इस बीमारी से ग्रस्त है नवजात

Wed, 28 Dec 2022 08:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 28 Dec 2022 08:53 PM IST
सार

बच्चे के शरीर पर काले बाल उगने और विचित्र बच्चे के पैदाइश की बात इलाके में आग की तरह फैल गई। जिससे बच्चे को देखने के लिए भी लोग पहुंचने लगे।

विज्ञापन
Woman gave birth to a strange child in Hardoi hair on 70 percent of the body
नवजात के 70 फीसदी शरीर पर बाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई के बावन सीएचसी पर एक विचित्र बच्चा जन्मा है। इसे देखकर डॉक्टर और परिजन हैरान हो गए हैं। सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में एक डॉक्टरों की टीम ने इस बच्चे की जांच की। जिसे जाएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नीवस नाम की बीमारी बताई है। बच्चे को अब राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी कार्यक्रम (आरबीएसएके) के तहत इलाज के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

विज्ञापन

सीएचसी पर जन्मे बच्चे के 70 फीसदी शरीर पर मस्सा है और इस पर काले बाल उगे हैं। सीएससी अधीक्षक डॉ. पंकज मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला प्रसव के लिए भर्ती हुई थी। जिसकी सीएचसी पर ही नॉर्मल डिलीवरी हुई है। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था कि पैरामेडिकल स्टॉफ और परिजनों ने बच्चे कि पीठ से लेकर 70 फीसदी हिस्से पर बाल देखे। जिसे देखकर डॉक्टर और परिजन अचंभित रह गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बात की जानकारी सीएससी अधीक्षक पंकज मिश्रा को दी। अधीक्षक ने बच्चे की जांच के बाद बताया कि जिएंट कंजेनिटल मेलानोसाइटिक नीवस नाम की बच्चे को बीमारी है। बताया कि ये जन्माधर मस्सा के रूप में एक बड़ा दाग है। उन्होंने बताया कि अपने 22 साल की सर्विस में उन्होंने ऐसा केस पहली बार देखा है। 

विज्ञापन

अधीक्षक ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ हैं। बच्चे के शरीर पर काले बाल उगने और विचित्र बच्चे के पैदाइश की बात इलाके में आग की तरह फेल गई। जिससे बच्चे को देखने के लिए भी लोग पहुंचने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed