फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman drinks pesticide after showing it to husband on video call, dies

Hardoi News: पति को वीडियो कॉल पर दिखाकर पीया कीटनाशक, मौत

Wed, 25 Feb 2026 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Woman drinks pesticide after showing it to husband on video call, dies
फोटो-14- शिखा। फाइल फोटो
हरदोई। शहर के आजादनगर में पति को वीडियो कॉल कर 23 फरवरी की देर शाम विवाहिता ने कीटनाशक दवा पी ली। मेडिकल कॉलेज से रेफर किए जाने पर परिजन उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लखनऊ ले जा रहे थे। रास्ते में ही विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता ने पति पर जहर देने का आरोप लगाया है। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में बुधवार को पंचनामा भरने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खितौली निवासी घनश्याम एक गैस एजेंसी में ऑपरेटर हैं। उनकी शादी पांच जून 2021 से बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कजीबाड़ी निवासी चंद्र प्रकाश की पुत्री शिखा (25) से हुई थी। शादी के एक साल बाद से घनश्याम और शिखा आजादनगर में रिंकू के मकान में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन

घनश्याम के मुताबिक, उनके घर वालों के संबंध में उनकी और पत्नी की अक्सर कहासुनी हुआ करती थी। 23 फरवरी की देर शाम शिखा ने उनको वीडियो कॉल की। इस दौरान शिखा ने उन्हें कीटनाशक दवा दिखाकर पी ली और फोन कट गया। घनश्याम ने रिंकू को फोन कर घटना की जानकारी दी। रिंकू कार से शिखा को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया लेकिन परिजन उन्हें शहर के एक प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर प्राइवेट अस्पताल से भी शिखा को लखनऊ रेफर किया गया। लखनऊ ले जाते समय शिखा ने खेतुई के पास दम तोड़ दिया। परिजन शव को मेडिकल कॉलेज ले आए। बुधवार दोपहर सदर तहसील के नायब तहसीलदार संतोष कुमार की उपस्थिति में पंचनामा भरा गया। शिखा के परिवार में पति और डेढ़ वर्षीय एक पुत्र अहान है। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरवाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के शिकायती पत्र के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-14- शिखा। फाइल फोटो

फोटो-14- शिखा। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed