फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies under suspicious circumstances, dowry death alleged

Hardoi News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Thu, 02 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Thu, 02 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, dowry death alleged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मल्लावां। मोहब्बतपुर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार दोपहर मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर दहेज केलिए उत्पीड़न करने और इसके कारण विवाहिता के खुदकुशी कर लेने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बतपुर निवासी सरवन की शादी 22 जुलाई 2021 को तरहटिया निवासी कविता (22) के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद संदिग्ध हालात में कविता की मौत हो गई। ससुरालियों का कहना है कि उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है, लेकिन सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता शंभू दयाल ने बताया कि शव बिस्तर पर पड़ा मिला।

उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक और दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। बीती जुलाई में इसको लेकर कविता काे पीटा भी था। इस पर उसने कविता को मायके बुला लिया था। नवंबर में रिश्तेदारों के कहने पर उसने कविता को वापस ससुराल भेज दिया था। मृतका के दो वर्ष का एक पुत्र है। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed