फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies in collision with private bus

Hardoi News: प्राइवेट बस की टक्कर से महिला की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 21 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in collision with private bus
मल्लावां। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर महिला को टक्कर मारने के बाद प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर खाई में चली गई। टक्कर लगने से घायल महिला की मौत हो गई। बस की सवारियां इधर उधर चली गईं,जबकि चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

उन्नाव के बांगरमऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानपुर के मजरा डड़ियनपुरवा निवासी बिटोली देवी (50) हरदोई -उन्नाव की सीमा पर ओझरिया पीर बाबा के स्थान पर शुक्रवार सुबह गई थीं। यहां से वापस गांव जाने के दौरान सुबह लगभग साढ़े दस बजे उन्नाव की ओर से आ रही प्राइवेट बस ने महिला को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में चली गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से महिला को सीएचसी भिजवाया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना का पता चलने पर मृतका के पति बालकराम और परिजन सीएचसी पर पहुंचे। मृतका के तीन पुत्र हैं, जो दिल्ली में मजदूरी करते हैं। प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed