{"_id":"64bc2b0bc52c48f5f50cf634","slug":"woman-dies-due-to-bike-collision-hardoi-news-c-213-1-hra1003-1033-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi Accident: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, सड़क पार करते समय हुआ हादसा, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:46 AM IST
सार
बाइक सवार शैलेंद्र व अमन की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई जिले में बिलग्राम कटरा-बिल्हौर मार्ग दुर्गागंज गांव के पास सड़क पार कर रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि महिला की इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सरोना गांव निवासी नीरज की पत्नी रूबी (24) अपने दो वर्षीय पुत्र अमन को गोद में लेकर सड़क पार कर रही थी। अचानक सांडी मार्ग की ओर से आ रहे बाइक सवार ने रूबी को टक्कर मार दी। हादसे में सरोना गांव निवासी बाइक सवार शैलेंद्र (18) समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को आनन-फानन उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला रूबी ने दम तोड़ दिया। वहीं बाइक सवार शैलेंद्र व अमन की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। कोतवाल धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया अभी कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन