फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies due to bike collision

Hardoi News: बाइक की टक्कर लगने से महिला की मौत

Mon, 27 Feb 2023 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bike collision
बाइक की टक्कर से महिला की मौत
विज्ञापन

- सड़क किनारे लकड़ी एकत्र कर रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
कछौना। लखनऊ-हरदोई मार्ग पर रैंसो स्थित निर्माणाधीन पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे लकड़ी एकत्र कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।

रैंसो निवासी छोटे की पत्नी छोटी (28) को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पेट्रोल पंप मालिक आलम ने उसे अपनी कार से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला लेकर गए। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। छोटी के पांच पुत्री और एक पुत्र है। बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चालक ने अपना नाम प्रिंस शुक्ला निवासी गौसगंज बताया है। उसका दूसरा साथी भाग निकला। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संदीप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed