फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman dies due to bee sting, old man injured

Hardoi News: मधुमक्खी काटने से महिला की मौत,बृद्ध घायल

Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 27 Feb 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to bee sting, old man injured
मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत, वृद्ध घायल
विज्ञापन

- एक घंटे तक लोग रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
भरावन। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव खसरौल पुलिया के पास मधुमक्खियों के झुंड ने सोमवार शाम करीब चार बजे लोगों पर हमला बोल दिया। यहां ई-रिक्शा पर सवार लोगों सहित गांव वालों को मधुमक्खियों ने अपना शिकार बनाया। मधुमक्खियों के काटने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई और वृद्ध घायल हो गया। मधुमक्खियों के भय से खसरौल गांव के पास अतरौली-मार्ग पर एक घंटे तक लोग खड़े रहे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में ले लिया।

मृतका के भतीजे रोहित निवासी छावन ने बताया कि बुआ पुष्पा (55) पत्नी स्व. रामौतार निवासी गहोनिया थाना कछौना अपनी बहन उमा नंदनी निवासी छावन की बेटी प्राची की शादी में भाग लेने ई-रिक्शा से जा रही थी। रास्ते में खसरौल के पास मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया तो ई रिक्शा चालक गाड़ी छोड़ कर भागा। यह देख पुष्पा भी भागी, लेकिन मधुमक्खियां महिला से लिपट गईं। मधुमक्खियों के काटने से महिला की मौत हो गई। वहीं थाना खसरौल निवासी मोहर्रम अली (68) खेत की रखवाली करके साइकिल से घर लौट रहे थे। उन्हें भी मधुमक्खियों ने काट लिया। इसमें वह गंभीररूप से घायल हो गए। पुलिस ने मोहर्रम को सीएचसी भरावन में भर्ती कराया है। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि आम के बाग में छत्ता लगा है। मधुमक्खियों के हमले से महिला की मौत व एक घायल है। मृतका के परिजनों को सूचना के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed