{"_id":"6adf9626809d8b95aa01f748","slug":"woman-dies-after-childbirth-due-to-blood-loss-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-159114-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खून की कमी से गई प्रसूता की जान, अस्पताल कर्मियों समेत पांच पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खून की कमी से गई प्रसूता की जान, अस्पताल कर्मियों समेत पांच पर प्राथमिकी
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के शिव हॉस्पिटल में ऑपरेशन से प्रसव के बाद प्रसूता की मौत होने का मामला सोमवार को तूल पकड़ गया। वीडियोग्राफी के बीच पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम में खून की कमी से प्रसूता की मौत होने की बात सामने आई है। अस्पताल संचालक और कर्मचारी पर प्राथमिकी दर्ज न होने तक परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। बाद में सांडी विधायक के हस्तक्षेप के बाद अस्पताल संचालक समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। इसके बाद परिजन शांत हुए।
सुरसा थाना क्षेत्र के महुराकला निवासी सुनील की पत्नी ज्योति (29) गर्भवती थीं। प्रसव पीड़ा होने पर 23 अक्तूबर की दोपहर ज्योति को शहर कोतवाली क्षेत्र में सांडी चुंगी को बिलग्राम चुंगी से जोड़ने वाली सड़क पर स्थित शिव हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 24 अक्तूबर को ऑपरेशन से ज्योति ने बेटे को जन्म दिया। देर रात ज्योति की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने उसे जिंदा बताकर लखनऊ रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही परिजनों को हकीकत पता चल गई।
शव लेकर वापस अस्पताल पहुंचे परिजनों ने हंगामा किया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद परिजन प्राथमिकी दर्ज न होने तक अंतिम संस्कार करने को राजी नहीं हुए। बाद में मृतका के पति सुनील की शिकायत पर शिव हॉस्पिटल के संचालक और अप्रिशिक्षित कर्मचारी संध्या यादव, रिंकी यादव, धीरेंद्र, शिव सिंह यादव, अजय प्रताप यादव पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इन सभी के खिलाफ लापरवाही के कारण प्रसूता की मौत हो जाने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी शहर कोतवाल संजय त्यागी ने दी है।