फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Woman and child came in front of train, both died

ट्रेन के आगे आई महिला व बच्ची, दोनों की मौत

Thu, 23 Jan 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Woman and child came in front of train, both died
बेहटा गोकुल/टोडरपुर। टोडरपुर स्टेशन से तीन किलोमीटर दूर मोहद्दीनपुर फाटक के पास गुरुवार शाम मासूम बच्ची को गोद लिए एक महिला राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। हादसे मेें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मोहद्दीनपुर गांव की रेलवे क्रासिंग से कुछ दूरी पर रेल लाइन पोल संख्या 1196/22-20 के पास 23 वर्षीय महिला व उसकी गोद में रही लगभग 1.5 वर्षीय बच्ची डाउन ट्रैक से दोपहर लगभग 3.30 बजे जा रही ट्रेन संख्या 20506 राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गई। ट्रेन से कटकर महिला व बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इधर टोडरपुर स्टेशन पहुंच कर राजधानी एक्सप्रेस के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर आनंद कुमार पाल को घटना की जानकारी दी और बताया कि महिला बच्ची को गोद में लेकर ट्रेन के सामने आ गई, जिससे दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने घटना की जानकारी बेहटा गोकुल पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद एसआई सूरज पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों से महिला व बच्ची शिनाख्त कराने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए। एसआई सूरज पाल ने बताया कि महिला ने लाल रंगी की पुरानी साड़ी पहन रखी है, उसने कोई गर्म कपड़े भी नहीं पहन रखे थे। इसी आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला कहीं आसपास की ही रहने वाली है। बताया कि शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed