{"_id":"57279c654f1c1b8f6d5ccef7","slug":"wives-with-children-absconding-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को छोड़ बच्चों को लेकर पिता फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को छोड़ बच्चों को लेकर पिता फरार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Mon, 02 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
पति के जाने के बाद परेशान महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रेलवे स्टेशन पर सास, पत्नी और बच्चों के संग बिहार जा रहा एक युवक सोमवार को बच्चों को लेकर फरार हो गया। काफी देर तक जब युवक, बच्चों को लेकर नहीं लौटा तो महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। झारखंड प्रांत निवासी धुंधपाल शहर स्थित पिहानी चुंगी के निकट दिस्सापुरवा में अपनी सास, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करता है।
विज्ञापन
बताया गया कि सोमवार को धनबाद जाने के लिए सभी को लेकर स्टेशन आया था। अचानक वह बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के लिए निकला लेकिन लौटा नहीं। धुंधपाल की सास ने बताया कि उसके दो छोटे बच्चे हैं एक लड़का एक साल का है और दूसरा तीन वर्ष का है। वह लोग ट्रेन का इंतजार कर रहे थे कि इसी बीच वह बोला कि बच्चे को कोल्ड ड्रिंक पिला लाएं। वह अपने साथ दोनों बच्चों को ले गया। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो खोजबीन की। लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। वहीं बच्चों के चले जाने महिला का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हालांकि कुछ देर के बाद वह लोग भी वहां से चले गए। इस मामले में उन्होंने जीआरपी में भी सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
जीआरपी सिपाही दूर से देख चलता बना
सोमवार को महिला अपने बच्चों के चले जाने से काफी रो रही थी जबकि उसको देखने वालों की भीड़ भी काफी थी। शोर सुनकर व भीड़ देखकर जीआरपी का एक सिपाही आया लेकिन दूर से ही देखकर चलता बना। इस मामले में जीआरपी प्रभारी राम बहादुर सिंह को भी सूचित नहीं किया। उन्होंने ऐसे किसी मामले से इंकार किया।
विज्ञापन