फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Withdraw two lakh rupees by asking OTP from Anganwadi worker

Hardoi News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से ओटीपी पूछकर दो लाख रुपये निकाले

Fri, 26 May 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Withdraw two lakh rupees by asking OTP from Anganwadi worker
हरदोई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से योजना के नाम पर ओटीपी पूछकर साइबर ठग ने दो दिन पहले दो लाख रुपये निकाले लिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यक्रम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। आशंका जाहिर की है कि उनके मोबाइल को साइबर ठग ने हैक कर डाटा चुरा लिया है।
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्करों ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके मोबाइल नंबर पर फोन आता है। फोन करने वाले ने बताया कि सुमंगला योजना में पैसा आया है, इसके लिए ओटीपी बताओ। फोन करने वाला ठग कई लाभार्थियों से ठगी कर चुका है। नेहा पत्नी रामजी के खाता से दो लाख रुपये ठग ने निकाल लिए हैं।
विज्ञापन

कहा है कि कुलदीप, शिवम, रेखा, गुड्डी, लाजमा खातून, प्रेम कुमारी, अंजना, रजनी शर्मा, रजौली, सरोज गजाला व गिरिजा को लगातार फोन कर खाते का डिटेल साइबर ठग मांगता है। बताया कि साइबर ठग फोन करने पर ओटीपी मांगने से पहले आधार के अंतिम चार अंक भी बताता है। इससे आशंका है कि साइबर ठग ने उनके मोबाइल का डाटा चुरा लिया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा ने बताया कि प्रकरण गंभीर है। पुलिस के साइबर क्राइम प्रभारी को एसपी के माध्यम से जांच और कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed