{"_id":"6894df3b0008c2fde400a9e5","slug":"with-the-rain-fever-and-stomach-pain-patients-increased-infection-is-spreading-hardoi-news-c-213-1-hra1004-135513-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बारिश के साथ बुखार, पेट दर्द के बढ़े मरीज, फैल रहा संक्रामक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बारिश के साथ बुखार, पेट दर्द के बढ़े मरीज, फैल रहा संक्रामक
विज्ञापन
हरदोई। बारिश और बादलों के कारण मौसम लगातार बदल रहा है। कभी ठंडक घुल जाती है तो कभी उमस से गर्मी हो जाती है। इस कारण संक्रामक रोगों ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सर्दी, बुखार और डायरिया की चपेट में आकर लोग इलाज कराने पहुंच रहे हैं। ओपीडी में रोजाना मरीज बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को करीब 300 मरीज चिकित्सक को दिखाने पहुंचे।
बारिश का मौसम अपने साथ कई प्रकार की समस्याएं लेकर आता है। जलभराव होने से इस मौसम में मच्छर पनपने लगते हैं। इससे डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ जाता है। मेडिकल कॉलेज के अधीन जिला अस्पताल में इन दिनों बुखार और डायरिया के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं।
मरीजों में मलेरिया, उल्टी-दस्त और पेट में दर्द के लक्षण सामने आ रहे हैं। मेडिसिन विभाग में बृहस्पतिवार को करीब 314 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें से डेढ़ सौ से अधिक बुखार और इतने ही डायरिया के मरीजों को चिकित्सक डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने परामर्श दिया। चिकित्सक ने बताया कि मौसम कभी धूप और कभी बारिश का हो रहा है। ऐसे में वायरल और डायरिया के मरीज अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन
बच्चों में बीमारियों का खतरा सबसे अधिक
हरदोई। डॉ. विकास चंद्र विद्यार्थी ने बताया कि बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए सफाई और कपड़ों का खास ध्यान रखें। उन्हें जंक फूड व फास्ट फूड खाने से बचाएं। फल, सब्जियां, लस्सी, जूस खाने व पीने को दें। बासी भोजन में बारिश के दिनों में बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं। बासी भोजन खाने को न दें। अगर बच्चा घुटने के बल चलता है तो ज्यादा सावधानी बरतना चाहिए। घर के फर्श को साफ रखें। बच्चे को पर्याप्त तरल पदार्थ दें। बच्चे में किसी बीमारी के लक्षण दिख रहे हैं तो तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।
मास्क का प्रयोग करें
हरदोई। मौसम में नमी के कारण बैक्टीरियल और वायरल संक्रमण तेजी से फैलता है। डॉ. विकास ने सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों से दूरी बनाए रखने और मास्क पहनने की सलाह दी है। कहा कि बारिश और उमस के कारण मौसम अस्थिर है। बुजुर्ग, बच्चे और पहले से बीमार लोग इससे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। ओपीडी में बुखार, पेट दर्द, चर्म रोग, सांस संबंधी समस्या, एनीमिया और ब्लड प्रेशर के मरीज पहुंच रहे हैं।