फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   With increasing temperature the sound of summer

तापमान बढ़ने के साथ गर्मी की आहट

Tue, 10 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 10 Mar 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
With increasing temperature the sound of summer

होली के गुजरने के साथ ही हमेशा की तरह मौसम के मिजाज

विज्ञापन
भी काफी तेजी के साथ बदलते दिखाई दे रहे हैं, जिससे तापमान चढ़ने के साथ गर्मी की आहट दिखाई देने लगी है। अब लोगों के घरों और दुकानों पर पंखों का प्रयोग शुरू हो गया है।

ज्ञात हो कि 5 नवंबर से दो मार्च तक लगभग चार माह तक मौसम काफी बदला बदला रहा। कभी तेज ठंड रही तो कभी हल्की ठंड और कभी मौसम काफी सुहाना रहा, जिससे लोगों का गर्मी से निजात मिलती रही, पर अब समय चक्र बदला है, तो पिछले साल की तरह अबकी भी होली के बाद से मौसम पूरी तरह से बदलने लगा है।

गर्मी ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। समझा जाता है कि दो चार दिनों में ही पछुआ हवाएं भी तेजी पकड़ने के साथ लोगों को लपट का अहसास करा सकती हैं। हालांकि, घरों और दफ्तरों में पंखों तथा एअर कंडीशनर्स का चलना शुरू हो गया है और कूलरों की सफाई के साथ उन्हें दुरुस्त कर आने वाली गर्मी के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

बाजार में अभी से ही शीतल पेय पदार्थों की दुकानें सज गई हैं और लोगों ने सेवन भी शुरू कर दिया हैं। जीआईसी स्थित मौसम वेधशाला के प्रभारी जय शंकर मिश्र ने बताया कि सोमवार का तापमान का स्तर 28.0 तथा न्यूनतम 13.0 डिग्री रहा। कहा कि जल्द तापमान के स्तर में और भी बढ़ोतरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed