फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   With enthusiasm and hope, 1,038 took the Atul Maheshwari Scholarship exam.

Hardoi News: उत्साह और उम्मीद के साथ 1,038 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Sun, 09 Nov 2025 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
With enthusiasm and hope, 1,038 took the Atul Maheshwari Scholarship exam.
फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृ​त्ति परीक्षा के दौरान अभ्य​र्थियों के प्रवेश प
हरदोई। अमर उजाला
विज्ञापन

फाउंडेशन के बैनर तले अतुल माहेश्वरी छात्रवृ़त्ति परीक्षा के पहले चरण में रविवार को परीक्षा हुई। मंगलीपुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित परीक्षा में अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 1,930 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 1038 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह परीक्षा दो वर्गाें में होती है। कक्षा नौ और दस व कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करते हैं। जनपद के अधिकांश विद्यालयों के विद्यार्थी इस परीक्षा में आवेदन कर प्रतिभाग करते हैं। इस बार भी कुल 1960 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, रविवार को मंगलीपुरवा के श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में परीक्षा हुई। कक्षों में परीक्षकों के साथ ही कैमरों से भी ऑनलाइन निगरानी की गई।
विज्ञापन

परीक्षा के मद्देनजर तैयारियां एक दिन पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात रहा। विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह की देखरेख में परीक्षा हुई। उन्होंने बताया कि पूरी सुचिता और पारदर्शिता के साथ परीक्षा पूरी कराई गई है। 48 परीक्षकों की ड्यूटी अलग-अलग कक्षों में लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बेहतर भविष्य बनाने के लिए दी छात्रवृत्ति परीक्षा
हरदोई। भविष्य को संवारने और कॅरिअर में उड़ान भरने की सोच के साथ जिले के विभिन्न जगहों से आए होनहारों ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में प्रतिभाग किया। रविवार को आयोजित परीक्षा में विद्यार्थी उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए और अपने विचार व्यक्त किए।


परीक्षार्थियों से बातचीत


-अंचिता पाल जीजीआईसी में इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए हर दिन अलग से तैयारी की थी। पेपर अच्छा हुआ है। छात्रवृत्ति मिली तो कॅरिअर को उड़ान मिलेगी। साथ ही आगे की पढ़ाई में मदद मिलेगी।


-आस्था इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है। परीक्षा पास करने के बाद मिलने वाली छात्रवृत्ति से आगे की पढ़ाई को बेहतर बनाएंगे। इस तरह की परीक्षा हमेशा होते रहनी चाहिए।





-कक्षा नौ के छात्र शिवांश सक्सेना ने बताया कि यह परीक्षा विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने वाली है। पहली बार इस परीक्षा को दिया। परीक्षा काफी अच्छी हुई।



-कक्षा 11 के छात्र पीयूष सिंह ने बताया कि सभी सवालों का जवाब देने के लिए और अधिक समय चाहिए था। हालांकि, जो भी सवाल थे, प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही लगे। उम्मीद है कि परीक्षा में सफलता मिलेगी और छात्रवृत्ति भी मिलेगी।

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

फोटो-01-श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के प्रवेश प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article