फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Winds hamlet now increased humidity

पुरवा हवाओं ने अब बढ़ाई उमस

Fri, 12 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 12 Jun 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Winds hamlet now increased humidity

भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। आम लोग ही

विज्ञापन
नहीं पशु-पक्षी भी गर्मी से परेशान हैं। सूखते हलक को तर करने को जहां आम लोग तरह-तरह के शीतल पेयों का प्रयोग कर रहे हैं, वहीं पानी की तलाश में पशु पक्षी इधर-उधर भटक रहे हैं।

कोई पशु-पक्षी नलों की टोंटी से पानी को तलाश रहा, तो कोई चौराहों पर लगे फव्वारों के गोलद्वारों में भरे पानी से प्यास बुझाने का प्रयास कर रहा है। दिन हो या रात गर्मी से लोगों को चैन नहीं मिल रही है। दिन में तपन तो रात में उमस लोगों को परेशान कर रही और बारिश की उम्मीद भी निराशा में बदलती जा रही है।

शुक्रवार को चली पुरवा हवाओं से बनी तेज उमस ने लोगों को पसीने से तरबतर कर दिया। शुक्रवार को तापमान का अधिक तम स्तर 41.0 तथा न्यूनतम 27.0 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को सुबह से चली पुरवा हवा देर शाम तक चलती रही, जिससे वातावरण में उमस काफी रही। लोग उमस से परेशान रहे।

पुरवा हवा के चलने से वातावरण में उमस भरी गर्मी ने लोगों का चैन तो छीना ही साथ ही पसीने से तरबतर कर दिया। दिन भर लोगों को गर्मी से राहत न मिल सकी। शाम के समय भी लोगों को उमस भरी गर्मी ने परेशान किया। खास बात यह है कि उमस से कूलर और पंखे भी पूरी तरह से राहत नहीं दिला पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed