{"_id":"5740ae784f1c1b427cac7e4a","slug":"will-overcome-power-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":" बिजली संकट से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 22 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। जनपदवासियों को बिजली की किल्लत से राहत दिलाने के लिए अब पावर ग्रिड से भी विद्युत सप्लाई की जाएगी। अभी तक लोगाें को शाहजहांपुर से आपूर्ति दी जा रही थी। इससे आएदिन ट्रिप भी हो जाती है। ऐसे में ही अब सीतापुर-बरेली बाईपास पर बने पावर ग्रिड से जनपद की सप्लाई जोड़ने का काम शुरू किया गया है। अगले कुछ दिनों में काम पूरा होने की संभावना है जिसके बाद लोगाें को और अधिक बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
जिले को इन दिनों शाहजहांपुर से विद्युत सप्लाई की जा रही है। शाहजहांपुर से विद्युत सप्लाई होने से आए दिन लोगों को ट्रिपिंग की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में जनपद भर की विद्युत आपूर्ति कई घंटों तक गुल हो जाती है। हालांकि इसके पहले जनपद को रोजा पावर प्लांट से आपूर्ति दी जा रही थी लेकिन उसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद से जनपद में बिजली आपूर्ति को लेकर किल्लत बढ़ी है लेकिन अब जनपद की विद्युत आपूर्ति में सुधार होने की संभावना है। अब जनपद को शाहजहांपुर के अतिरिक्त बरेली-सीतापुर बाईपास पर बने पावर ग्रिड से भी सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
पावर ग्रिड से विद्युत सप्लाई करने के लिए काम शुरू करा दिया गया। पावर ग्रिड की लाइन से मन्नापुरवा स्थित ट्रांसमिशन तक आई हाईटेंशन लाइन को जोड़ने का काम हो रहा है जिसके पूरा होते ही जनपद को शाहजहांपुर के अलावा पावर ग्रिड से भी सप्लाई शुरू हो जाएगा। अगर किन्हीं कारण वश एक लाइन बंद हो जाती है तो दूसरी लाइन को चालू कर जनपद को आपूर्ति की जाएगी। ट्रांसमिशन के उपखंड अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि लाइनों को जोड़ने का काम कराया जा रहा है जिसको लेकर ही शनिवार को तीन से पांच बजे तक शटडाउन लिया गया, जबकि पांच से सात बजे तक निर्धारित रोस्टिंग है। विभाग को चार घंटे का समय मिल गया है और काफी कम हो गया। बताया कि अगले 20 से 25 दिन काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन