फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife went to her parents' home after threatening suicide by hanging; enraged husband also hanged himself.

Hardoi News: फंदा लगाकर धमकी देने के बाद मायके गई पत्नी, गुस्से में पति ने भी लगाया

Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Wife went to her parents' home after threatening suicide by hanging; enraged husband also hanged himself.
मल्लावां। छह माह बाद मायके से ससुराल आई विवाहिता आठ दिन रहने के बाद फिर मायके जाने की जिद करने लगी। उसके पिता और भाई रविवार को लेने भी आ गए। पति ने मना किया तो पत्नी ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। पुलिस के आने पर पत्नी मायके चली गई। इसके बाद पति ने फंदा लगा लिया। हालांकि समय रहते परिजन और पुलिस ने उसे फंदे से उतारकर बचा लिया।
विज्ञापन

हजरतपुर निवासी अनुज कुमार (28) की शादी उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के जमलापुर निवासी किरन के साथ एक साल पहले हुई थी। परिजना ने बताया कि शादी के बाद से ही पति-पत्नी में अनबन होती थी। इस कारण पत्नी अक्सर मायके में रहती थी। छह माह तक मायके में रहने के बाद आठ दिन पहले किरन ससुराल आई थी। रविवार दोपहर बाद उसके पिता कमलेश और भाई विमलेश फिर से किरन को विदा कराने आ गए। अनुज और उसके परिजन ने विदा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

इससे नाराज होकर किरन ने फंदा लगाकर खुदकुशी करने की धमकी दी। कमलेश ने यूपी 112 पर सूचना दी तो राघौपुर चौकी प्रभारी विनोद गोस्वामी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद किरन मायके चली गई। कुछ देर बाद अनुज ने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस और परिजन ने उसे बचा लिया। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि महिला और उसके परिजन को बुलाया गया है। दोनों पक्षों को समझाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed