फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife strangled to death for not getting bike in dowry

पति ने मायके में रह रही पत्नी का गला रेता, मौत

Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Wife strangled to death for not getting bike in dowry
दहेज में बाइक न मिलने से नाराज पति ने मायके में रह रही पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की भाभी की तहरीर पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुडऱी निवासी नीरू खेती करता है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मवइया निवासी संगीता (24) पुत्री कल्लू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही संगीता और नीरू के बीच दहेज में बाइक न देने पर विवाद होता रहता।
विज्ञापन

इसके चलते लगभग चार माह पहले संगीता अपने मायके मवइया आ गई थी। इसके बाद से वह कई बार बुलाने पर भी ससुराल नहीं गई। बुधवार की शाम नीरू अपनी ससुराल मवइया पहुंचा और पत्नी संगीता से वापस घर चलने को कहा। इस पर संगीता ने बाद में बात करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाना-पीना होने के बाद देर रात नीरू ने फिर से संगीता को घर चलने के लिए कहा और इसके बाद ही दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान नीरू ने चाकू से संगीता का गला रेत दिया। मृत विवाहिता की भाभी संगीता पत्नी वेदप्रकाश ने सूचना यूपी 112 पर दी। पहले 112 की पुलिस टीम और बाद में बेहटा गोकुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस टीम ने हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया है, लेकिन बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने गिरफ्तारी की बात से इन्कार किया।

उन्होंने बताया कि दहेज में बाइक न देने के कारण हत्या की गई है। मृत विवाहिता की भाभी संगीता पत्नी वेद प्रकाश की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। नीरू और संगीता के कोई बच्चे नहीं हैं। संगीता चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed