{"_id":"604904088ebc3ec8967e042e","slug":"wife-s-leg-amputated-with-a-shovel-after-a-dispute-hardoi-news-knp6166730171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के बाद फावड़े से पत्नी का पैर काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के बाद फावड़े से पत्नी का पैर काटा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला विलासी। संवाद
- फोटो : HARDOI
बेनीगंज (हरदोई)। शराब पीकर घर आए युवक को परिजनों ने डाटा तो उसने फावड़े से पत्नी का पैर काट दिया। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर है। उधर, हमला करने के बाद आरोपी पति भाग गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोतीखेड़ा निवासी सतीश मंगलवार की रात शराब पीकर घर आया और पत्नी के साथ-साथ माता-पिता से भी झगड़ा करने लगा। परिजनों ने इसका विरोध किया और सतीश को डांट दिया। इससे नाराज सतीश ने घर में रखा फावड़ा उठाया और पत्नी पर हमला बोल दिया।
सतीश ने फावड़े मारकर पत्नी विलासी (26) का एक पैर काट दिया। इससे वहां हड़कंप मच गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाल राजकरन शर्मा मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में विलासी को सीएचसी ले गए।
विज्ञापन
हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। विलासी की सास सावित्री की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सतीश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।