{"_id":"5fda41538ebc3e41a467726b","slug":"wife-murder-hardoi-news-knp6003152174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी का पेट फाड़कर पति ने की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी का पेट फाड़कर पति ने की हत्या
विज्ञापन
निशु की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपामऊ (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में पति ने चाकू से पत्नी का पेट फाड़कर हत्या कर दी। चीख सुनकर दीवार फांदकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी पति के हाथ पैर बांध दिए। एएसपी पश्चिमी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
फकीराबाद निवासी पिंटू पुत्र रमेश गांव में ही खेती और मजदूरी करता है। छह वर्ष पहले उसका विवाह मझिला थाना क्षेत्र के कटैयापुरवा निवासी निशु (25) के साथ हुआ था। बुधवार दोपहर निशु बर्तन धो रही थी। इसी दौरान पिंटू घर में घुसा और दरवाजा बंद कर दिया। पिंटू ने निशु की गर्दन पर चाकू से वार किया तो वह गिर गई। पिंटू ने चाकू से कई वार कर पत्नी का पेट फाड़ डाला।
इसी दौरान चीख सुनकर घर के बाहर बैठी पिंटू की मां राजकुमारी ने शोर मचाया तो पड़ोसी दीवार फांदकर अंदर घुसे। इस बीच पिंटू ने खुद पर भी चाकू से वार करने का प्रयास किया तो पड़ोसियों ने गमछे से उसके हाथ-पैर बांध दिए। तब तक निशु की मौत हो गई। सूचना पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय और अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह मौके पर पहुंचे। एएसपी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हो गया है। घटना की वजह स्पष्ट नहीं है। परिजन पिंटू के मानसिक रूप से बीमार होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
पौत्र की शादी तय करने आए थे, मिला बेटी का शव
गोपामऊ (हरदोई)। टड़ियावां थाना क्षेत्र के गांव फकीराबाद में पत्नी की चाकू से पेट फाड़कर हत्या की घटना के बाद मृतका निशु के पिता चंद्र पाल बदहवास हैं। उनका कहना है कि वह पौत्र की शादी तय करने आए थे। क्या पता था कि बेटी का शव देखने को मिलेगा।
कटैयापुरवा थाना मझिला निवासी चंद्र पाल मंगलवार शाम ही फकीराबाद पहुंचे थे। वह अपने पौत्र के लिए लड़की देख रहे थे। मृतका के ससुर रमेश ने उन्हें बिहारीपुरवा में शादी के लिए लड़की बताई थी। वहां जाने के लिए बेटी निशु के घर पर रुक गए थ। बुधवार को जब घटना हुई, तो रमेश समधी चंद्र पाल को बिहारीपुरवा छोड़कर खेतों में जा चुका था। बेटी का क्षत विक्षत शव देख वह बिलख पड़े।
बहन की भी संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
मृतका के पिता चंद्र पाल ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री नीरू की ससुराल पसिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम दरियाबाद में है। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले नीरू की भी संदिग्ध हालात में ससुराल में मौत हो गई थी। चंद्रपाल ने बताया कि उसने परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया है।
ट्रेन से गिरने पर आरोपी के सिर में आई थी चोट
ग्रामीणों के मुताबिक पिंटूू पंजाब में मजदूरी करता था। कुछ वर्ष पहले पंजाब से वापस आते समय वह ट्रेन से गिर गया था। तब उसके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। इसके बाद से ही वह परेशान रहता था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी कपिल देव सिंह ने बताया कि ग्रामीणों और परिजनों ने बीमारी को लेकर जानकारी दी है। इलाज से जुड़े पर्चे व अन्य अभिलेख मांगे गए हैं।