{"_id":"678a95ac047d40c3620de093","slug":"wife-injured-in-road-accident-dies-husbands-condition-critical-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125528-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में घायल पत्नी की मौत , पति की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में घायल पत्नी की मौत , पति की हालत गंभीर
Fri, 17 Jan 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
फोटो-01- पिंकी। स्रोतः परिजन
फोटो-02- मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती समोद कुमार। संवाद
फोटो-03- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतका के परिजन। संवाद
- बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बृहस्पतिवार को कन्नौज का परिवार हादसे का हुआ था शिकार
- टायर फटने से अनियंत्रित हुए पिकअप ने ऑटो में मारी थी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बिलग्राम-कन्नौज मार्ग पर बृहस्पतिवार को सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके पति की हालत भी गंभीर है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
कन्नौज के फिरोजपुर तारन गांव निवासी समोद कुमार (35) मजदूरी करता है। बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी पिंकी (30) को दवा दिलाने बेटी प्राची (5) के साथ बिलग्राम आया था। समोद की ससुराल बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के रहीमपुर लोनारी गांव में है।
दवा लेने के बाद बिलग्राम से ऑटो पर ससुराल जाने के लिए समोद अपने परिवार के साथ सवार हुआ था। बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर आईटीआई के पास कन्नौज की तरफ से आ रहे पिकअप का टायर फट गया। इसके कारण अनियंत्रित हुआ पिकअप ऑटो से टकरा गया।
विज्ञापन
हादसे में ऑटो पलट गया। इसमें समोद, उसकी पत्नी पिंकी, पुत्री प्राची व ऑटो सवार एक और शख्स घायल हो गया था। सभी को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान पिंकी की मौत हो गई। समोद के दोनों पैर टूट गए हैं और वह मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती है। बेटी की स्थिति सामान्य है। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।