फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife injured after being shot by husband succumbs to injuries.

Hardoi News: पति के गोली मारने से घायल पत्नी ने तोड़ा दम

Fri, 04 Sep 2026 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Wife injured after being shot by husband succumbs to injuries.
शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रीपुर में बृहस्पतिवार को पति के गोली मारने से घायल हुई महिला की उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। इसके बाद मृतका के बेटे ने पति के खिलाफ हत्या का मामला शाहाबाद कोतवाली में दर्ज कराया है। लाइसेंसी रायफल पुलिस के कब्जे में है और आरोपी पति की तलाश पुलिस कर रही है। इस सबके बीच अब तक की विवेचना में खेत बेचने से रोकने पर हत्या किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

मिश्रीपुर निवासी दुर्गेश प्रसाद ने बृहस्पतिवार सुबह घरेलू विवाद के दौरान पत्नी दुर्गेशवती (48) को लाइसेंसी रायफल से गोली मार दी थी। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दुर्गेशवती को सीएचसी शाहाबाद से मेडिकल कॉलेज और फिर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया था। शुक्रवार दोपहर उपचार के दौरान लखनऊ ट्रामा सेंटर में दुर्गेशवती की मौत हो गई। मृतका के सबसे बड़े पुत्र देवव्रत ने बताया कि पिता का विवाद मां से पूर्व में भी विभिन्न बातों को लेकर होता रहता था। इधर कुछ दिनों से दुर्गेश ढाई बीघा खेत बेचने की तैयारी कर रहा था। दावा है कि इसी को लेकर बृहस्पतिवार सुबह दुर्गेशवती ने नाराजगी जताई। इस बीच विवाद बढ़ने पर दुर्गेश ने लाइसेंसी रायफल से दुर्गेशवती को गोली मार दी। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मृतका के पुत्र देवव्रत की शिकायत पर पति दुर्गेश प्रसाद के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मृतका के परिवार में तीन पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन


इनसेट
एक साल पहले ली थी चर्चित धर्मगुरू से दीक्षा, घर में उग्र रहता था दुर्गेश
मृतका के पुत्र देवव्रत ने बताया कि एक साल पहले चर्चित और विवादित धर्मगुरू से दीक्षा ली थी। बेटे का दावा है कि पिता का रुख घर में उग्र रहता था, लेकिन सामाजिक तौर पर वह बेहद शांत नजर आते थे। बताया कि मां ने बस इतना ही कहा था कि खेत बेच दोगे तो बच्चे खाएंगे क्या... इसके बाद खाना बना रही मां पर पिता ने लाइसेंसी रायफल से गोली चला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed