फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife had her lover murder the young man

Hardoi News: पत्नी ने प्रेमी से कराई थी युवक की हत्या

Tue, 16 Apr 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Apr 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Wife had her lover murder the young man
हरदोई। 12 अप्रैल को लोनार थाना के भदना निवासी छोटकौनू की हत्या उसकी पत्नी ने प्रेमी से कराई थी। पुलिस ने सोमवार को इसका खुलासा कर दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि 12 अप्रैल को लोनार थाने के भदना गांव निवासी छोटकौनू का शव खेत में मिला था। शव पर चोट के कई निशान थे। एसपी केसी गोस्वामी ने वारदात के जल्द खुलासे के लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी थी। बताया कि थाना प्रभारी के स्वॉट और सर्विलांस टीम गहराई से पड़ताल में जुट गई।
मृतक छोटकौनू की मां गोमता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। छोटकौनू की पत्नी छोटी बिटिया और गांव के ही मधुरपाल को बकुरागढ़ी से बुला कर पूछताछ की गई। दोनों ने राज उगल दिया। दोनों के बीच संबंध थे।
विज्ञापन

छोटकौनू ने पता चलने पर विरोध किया था। 12 अप्रैल की रात में छोटी बिटिया ने गेहूं की कटाई के बहाने पति छोटकौनू को खेत पर ले गई और वहीं पहले से छिपे मधुरपाल ने लोहे की पाइप से सिर पर वारकर छोटकौनू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed