फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Wife did not cook food, husband abandoned world

पत्नी ने नहीं बनाया खाना, पति ने छोड़ दी दुनिया

Fri, 25 Aug 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 25 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Wife did not cook food, husband abandoned world
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक

हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्र्राम बिजगवां में पत्नी के तानों से आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। शौच के लिए निकले लोगों ने उसका शव फांसी पर लटकते देखा तो परिजनों को सूचना दी।

विज्ञापन


बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम बिजगवां निवासी रामाकांत (35) ने शुक्रवार सुबह गांव के दक्षिण सड़क किनारे आम के पेड़ में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने उसका शव फांसी पर लटकते देखा, तो उसके घर पर जाकर सूचना की।
विज्ञापन


मृतक की मां तारावती ने बताया कि वह सुबह चार बजे शौच के लिए निकली थी। तब रमाकांत चारपाई पर सो रहा था। वापस आई तो रमाकांत नहीं था। उन्हें लगा कि वह शौच के लिए गया होगा। घटना के कारणों के बारे में रमाकांत के मामा प्रकाश ने बताया कि घरेलू कलह और पत्नी के उत्पीड़न के चलते रमाकांत ने खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी मानें तो रमाकांत का पत्नी कालेश्वरी से आए दिन विवाद होता था। कालेश्वरी अपनी मां पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम हसनापुर निवासी सुशीला के कहे अनुसार चलती थी। अक्सर घर पर खाना नहीं बनाती थी।

प्रकाश ने बताया कि गुरुवार को भी रमाकांत राशन लेकर घर गया था और खाना बनाने की बात पत्नी से कही थी, लेकिन कालेश्वरी ने राशन फेंक दिया था और रमाकांत को खरी खोटी सुनाई थी। रमाकांत चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके तीन भाई अरुण, विपिन और रिंकू गैर जनपदों में मजदूरी करते हैं।


रमाकांत के दो पुत्रियां बबली (6) और रागिनी (3) हैं। एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। मामला घरेलू कलह में खुदकुशी का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed